सज्जनगढ़ पैलेस में एलईडी से रोशनी हेतु 30 लाख स्वीकृत
सज्जनगढ़ अभ्यारण्य के मध्य स्थित सज्जनगढ़ पैलेस में पर्यटकों को आकर्षित करने की दृष्टि से पैलेस पर लाइटिंग के टूरिज्म विभाग द्वा
सज्जनगढ़ अभ्यारण्य के मध्य स्थित सज्जनगढ़ पैलेस में पर्यटकों को आकर्षित करने की दृष्टि से पैलेस पर लाइटिंग के टूरिज्म विभाग द्वारा कुल 30 लाख रुपये की राशि वन विभाग को स्वीकृत की है। मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि लाईटिंग का कार्य वन विभाग द्वारा यूआईटी के माध्यम से करवाने की कार्यवाही की जा रही है एवं इस संबंध में यूआईटी उदयपुर द्वारा निजी फर्म को कार्यादेश भी दिया जा चुका है। कार्य आगामी मार्च माह तक पूर्ण कराने का लक्ष्य है।