30 लाख की शराब जब्त
शहर के बलिचा चौराहे पर पुलिस ने आज तडके नाकाबंदी के दौरान अवैध रुप से गुजरात ले जाई जा रही तीस लाख रुपए की शराब जब्त की। साथ ही पुलिस ने चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया।

शहर के बलिचा चौराहे पर पुलिस ने आज तडके नाकाबंदी के दौरान अवैध रुप से गुजरात ले जाई जा रही तीस लाख रुपए की शराब जब्त की। साथ ही पुलिस ने चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया।
गोवर्धन विलास थाना अधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि, आज तडक़े मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बलिचा चौराहे पर नाकाबंदी की। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। उस दौरान तलाशी लेने पर उसमें ७८० पेटी शराब पाई गई।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक के चालक बगवारी निवासी रणवीर सिंह यादव व उसके साथी खलासी विक्रम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।