हरियाणा में 30 और कर्मचारी पद से बर्खास्त! 8 सस्पेंड, अब तक 700 की गई नौकरी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। सरकार ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को 30 और कर्मचारियों को बर्खास्त व 8 को सस्पेंड किया है। अब तक 62 कर्मचारी बर्खास्त और 10 सस्पेंड किए जा चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी संगठनों का कहना है कि करीब 700 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इनमें एजेंसियों के जरिए काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। 100 से ज्यादा कर्मचारियों को जेल भेजा जा चुका है।
कर्मचारियों की बुधवार को फिर हड़ताल आगे बढ़ाने की तैयारी है। वहीं, होडल में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लगभग 12 मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। बाकी पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की है।