स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 300 बच्चों का हुआ परीक्षण
रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज हिरणमगरी के सेक्टर 4 स्थित तुलसी निकेतन स्कूल में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष डाॅ. एन.के. धींग ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक बच्चों का बाल रोग चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें लगभग सभी बच्चें स्वस्थ पाये गये। कुछ बच्चो में सर्दी जुकाम की शिकायत पाई गई जिनकों शिविर में ही आवश्यक दवायें दी गई।
रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज हिरणमगरी के सेक्टर 4 स्थित तुलसी निकेतन स्कूल में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष डाॅ. एन.के. धींग ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक बच्चों का बाल रोग चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें लगभग सभी बच्चें स्वस्थ पाये गये। कुछ बच्चो में सर्दी जुकाम की शिकायत पाई गई जिनकों शिविर में ही आवश्यक दवायें दी गई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव दिनेशचंद्र अग्रवाल समेत डाॅ. निर्मल कुणावत, डाॅ.यशवन्तसिंह कोठारी, मुनीष गोयल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
