चंडीगढ़ के सभी खेल कॉम्प्लेक्स में लगेंगे 305 हाईटेक कैमरे, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

 | 
चंडीगढ़ के सभी खेल कॉम्प्लेक्स में लगेंगे 305 हाईटेक कैमरे, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा 

Udaipur Times, Chandigarh News : सिटी ब्यूटीफुल का खेल यानी कि स्पोर्ट्स अब पूरी तरह से कैमरे की नजर में होगा। चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन सभी 21 कॉम्प्लेक्स को 305 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से कवर करने जा रहा है। इसकी लाइव मॉनिटरिंग सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी, जहां पर सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसकी कुल लागत 4.81 करोड़ रुपए है। इस काम को 180 दिन में पूरा करना जरूरी है, यानी नए सेशन (2027) के शुरुआत में सभी प्लेयर्स पर कैमरे की नजर होगी। सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कुल 305 कैमरे लगाए जाने हैं, जिसमें से 219 बुलेट कैमरा, 49 डोम कैमरा और 37 पीटीजेड कैमरा लगेंगे।

प्लेयर्स की सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी है...

प्लेयर्स की सिक्यॉरटी हमारे लिए बेहद जरूरी है, इसलिए सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कैमरा लगवाए जा रहे हैं। आप हर जगह फिजिकली नजर नहीं रख सकते, लेकिन कैमरा लगने से इसमें मदद मिलेगी। सेक्टर-42 में लाइव मॉनिटरिंग होगी और ऑफिशियल हर जगह को देख सकेंगे।

–सौरभ कुमार अरोड़ा, डायरेक्टर स्पोर्ट्स, चंडीगढ़

लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर सबसे ज्यादा कैमरे...

सबसे ज्यादा 32 कैमरे लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगेंगे। सेक्टर-56 और सेक्टर-50 में 23-23 कैमरे इंस्टॉल होंगे। सेक्टर-16 और सेक्टर-43 में 21-21 कैमरे लगाए जाएंगे। सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में 20 कैमरे होंगे। हॉकी स्टेडियम सेक्टर-18, टेबल टेनिस हॉल व स्विमिंग पूल सेक्टर-23 और सेक्टर-7 के बैडमिंटन हॉल और एथलेटिक क्लब में भी कैमरे लगेंगे। हर कॉम्प्लेक्स में 20 एमबीपीएस और सेक्टर-42 कंट्रोल रूम में 200 एमबीपीएस कनेक्शन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News