रोटरी बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 306 बच्चों की हुई जांच

रोटरी क्लब उदयपुर एवं गीतांजली मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बाल रोग विशेषज्ञ डॅा. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में आज हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित टी.एन. रेजीडेन्शियल स्कूल में रोटरी बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 306 बच्चों के स्वास्थ्य की जाच की गई।

 | 

क्लब अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत एवं सचिव राकेश माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर हाॅस्पिटल के चिकित्सकों की टीम के डाॅ. देवेन्द्र सरीन, डाॅ. दीपेश गुप्ता, डाॅ. अनुभूति भारद्वाज, डाॅ. तरूण बाबानी, डाॅ. पार्थ मिलन प्रसाद, डाॅ. स्वरूपसिंह व डाॅ. विशाल मोदी ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की एवं सभी स्वस्थ पाये गये। इस अवसर पर डाॅ. यशवन्तसिंह केाठारी, सुशील बांठिया सहित अनेक क्लब सदस्य मौजूद थे।

Download the UT App for more news and information

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News