32वीं राष्ट्रीय अण्डर 7 शतरंज प्रतियोगिता
टुमकुर, कर्नाटक मे द युनाइटेड़ कर्नाटक चेस एसोसिएशन की मेजबानी मे होने वाली 32वीं राष्ट्रीय अण्डर 7 शतरंज प्रतियोगिता हेतु चेस इन लेकसिटी के 5 वर्षीय शातिर अरमान अग्रवाल अपने शतरंज के दावपेच दिखाएंगे।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 16 से 24 जुलाई तक होने वाली इस प्रतियेागिता मे देश के विभिन्न राज्यो के शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेगें। प्रतियोगिता 11 चक्रो मे आयोजित होगी। प्रशिक्षक व सचिव विकास साहु ने बताया कि अरमान पिछले 2 वर्ष से शतरंज प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है व उन्होने कई प्रतियोगिताओं मे पुरस्कार जीत चुके है।
यह प्रतियोगिता उनके लिए इसलिए भी खास है क्योकि जैसा कि अण्डर 5 आयु वर्ग की कोई अलग से राष्ट्रीय प्रतियोगिता नही होती है इसलिए इसी अण्डर 7 राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे से अण्डर 5 आयु वर्ग के खिलाड़ी चयनित किए जाते है जो अण्डर 6 एशियन शतंरज प्रतियोगिता व अण्डर 6 विश्व प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व करते है। अरमान के साथ बतौर अनुभवी प्रशिक्षक, फीड़े इन्स्ट्रक्टर व अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक राजेन्द्र तेली राजस्थान टीम प्रशिक्षक व मैनेजर के रूप मे हिस्सा लेगें।