हरियाणा में 34.5 किमी. लंबा सिक्स लेन पहुंचा अंतिम चरण पर, इन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के करनाल शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर करने वाला ग्रीन फील्ड रिंग रोड अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-44 से जुड़ने वाले इस प्रोजेक्ट का करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब कुटेल रोड पर हल्के वाहनों के लिए अंडरपास बनाने और बीबीएमबी की हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम बाकी है। अधिकारियों का दावा है कि ये दोनों काम पूरे होते ही जनवरी तक रिंग रोड तैयार हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, करीब 1800 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा 34.5 किलोमीटर लंबा यह छह लेन मार्ग करनाल जिले के 23 गांवों को आपस में जोड़ेगा। इसके शुरू होने से दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बताया जा रहा है की इससे एनएच-44 के साथ शहर की आंतरिक सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा। खास बात यह है कि इस परियोजना का बड़ा हिस्सा घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रहा है।
इसके अलावा बीबीएमबी की हाईटेंशन बिजली लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है। बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम भी प्रगति पर है। इन दोनों कामों के पूरा होने के बाद रिंग रोड का निर्माण पूरा हो जाएगा। विभाग की ओर से जनवरी तक परियोजना तैयार करने का दावा किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह छह लेन का ग्रीनफील्ड रिंग रोड करीब 34.5 किलोमीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इसका मुख्य हिस्सा करनाल के पश्चिम में शामगढ़ गांव के पास विवान होटल के आसपास से शुरू होगा। यहां से दरड़, नेवल, शेखपुरा और गंजोगढ़ी होते हुए मार्ग कुटेल गांव के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा तक पहुंचेगा।
जानकारी के मुताबिक, इसकी दूसरी अलाइनमेंट नेशनल हाईवे से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर बनी सड़क से जुड़ेगी। यह मार्ग कैथल रोड को क्रॉस करते हुए बड़ौता गांव तक जाएगा। इसके बाद खरकाली और झिमरहेड़ी से होते हुए एनएच-44 को पार कर मुख्य रिंग रोड से जुड़ जाएगा।
इस तरह रिंग रोड मेरठ रोड, कुंजपुरा रोड और इंद्री रोड को भी आपस में जोड़ने का काम करेगा। इससे जिले के अलग-अलग हिस्सों के बीच आवाजाही आसान होगी।