नाकाबंदी में पकड़ी 35 लाख की शराब

कल रात गोगुन्दा थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर एक ट्रक पकड़ा जिसमें अवैध हरियाणा निर्मित शराब भारी मात्रा में बरामद कर दो जनों को हिरासत में लिया।

 | 
नाकाबंदी में पकड़ी 35 लाख की शराब

कल रात गोगुन्दा थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर एक ट्रक पकड़ा जिसमें अवैध हरियाणा निर्मित शराब भारी मात्रा में बरामद कर दो जनों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि सूत्रों कि सुचना पर नाकाबंदी करवाई गई थी, उदयपुर से भीलवाडा जाती एक ट्रक को रुकवाया गया। पुलिस ने ट्रक रुकवाते ही चालक बलविन्द्र सिंह निवासी छत्तीसगढ़ व खलासी फूलसिंह भागने लगे, तब पुलिस ने दोनों का पीछा कर पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक में 124 अख़बार के कट्टो के निचे 780 कार्टून शराब छुपा रखी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने इस शराब का बाजारी मूल्य 35 लाख बताया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News