हरियाणा की IMT में 36 एकड़ जमीन का होगा कायाकल्प, सुखना झील की तर्ज पर होगी तैयार

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के IMT मानेसर के सेक्टर पांच में बने गोल्फ कोर्स की जगह उद्यमियों ने सुखना झील की तर्ज पर विकसित करने की मांग उठाई है। उद्यमियों से मिली जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि मानेसर गोल्फ कोर्स को जब से बनाया गया है तब से आज तक इसका प्रयोग नहीं किया गया है।

उद्यमियों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका कहानी यह भी है की इसके रखरखाव के नाम पर उद्यमियों से पैसे लिए गए हैं। अभी तक इसकी रखरखाव समिति का गठन नहीं किया गया है। जिससे इसका रखरखाव काफी समय से बंद है। इस कारण इसकी घास काफी बड़ी हो चुकी है। दीवारों में पेड़ उगने लगे हैं और पूरा भवन खस्ताहाल होने लगा है। Haryana News

फिलहाल सभी उद्यमियों का कहना है कि इसे दोबारा से सुखना झील तर्ज पर तैयार किया जाना चाहिए जिसमें शादी ब्याह के कार्यक्रम करने की व्यवस्था भी हो। Haryana News

इससे HSIIDC को भी राजस्व मिलेगा और इसका सही प्रयोग भी हो सकेगा। यहां सप्ताह में किसी एक दिन बड़ी मार्केट शुरू की जानी चाहिए। जिससे किराया मिलेगा और मार्केट को बेहतर स्थान मिल जाएगा।

36 एकड़ में गोल्फ कोर्स

IMT मानेसर के बीच सेक्टर पांच में करीब 36 एकड़ जमीन पर गोल्फ कोर्स बनाया गया है। यहां बेहतर व्यवस्था भी नहीं दी गई है। शुरुआत में तो उद्यमियों ने इसकी मेंबरशिप ली थी लेकिन अब एक दो को छोड़कर सभी उद्यमियों ने इससे किनारा कर लिया है। एक तरह से यह 36 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है। इसको बेहतर और व्यवस्थित तरीके से दोबारा तैयार किया जाना चाहिए। Haryana News

औद्योगिक क्षेत्र के बीच 36 एकड़ जमीन पर यह बनाकर खाली छोड़ा गया है। पिछले बीस साल से इसका किसी भी कार्य में प्रयोग नहीं किया गया है। इस बारे में HSIIDC के प्रबंधक निदेशक से चर्चा हुई है। यह एक बेहतर प्रोजेक्ट बनकर सामने आएगा। इस तरफ सरकार को भी ध्यान देना चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News