36 फीट ऊँची नाकोड़ा भैरव प्रतिमा पड़ासली में बनी
बिजोलिया स्टोन में बनी नाकोड़ा भैरव देव की प्रतिमा
राजसमंद 13 अगस्त 2025 । ज़िले के पड़ासली में नाकोड़ा धाम सेवा संस्थान द्वारा अरावली पर्वत की सुरम्य पहाड़ी पर निर्माणाधीन नाकोड़ा पारसनाथ तीर्थ- पड़ासली में विश्व की सबसे बड़ी, 36 फीट ऊँची नाकोड़ा भैरव देव की प्रतिमा बिजोलिया स्टोन में बन गई हैं। प्रातः काल में सूर्य भगवान के आभा मंडल के साथ यह प्रतिमा श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय प्रतीक है।
गर्भगृह में पारसनाथ भगवान की 31” ऊँची मनमोहक प्रतिमा कलात्मक परिकर के साथ प्रतिष्ठित होगी। तीर्थ परिसर में साधु-साध्वी भगवंतों के ठहरने हेतु दो विशाल उपाश्रय तैयार हो चुके हैं। प्राचीन जैन प्रतिमा और धरोहर के संरक्षण हेतु एक आधुनिक म्यूजियम का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। तीर्थयात्रियों के लिए सात्विक भोजनशाला प्रारंभ हो चुकी है।
परिसर में ध्यान कक्ष, विशाल आधुनिक धर्मशाला, भोजनशाला और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को पूर्ण सुविधा मिल सके।
मंदिर का निर्माण पारंपरिक जैन स्थापत्य शैली में हो रहा है, जिसमें उच्च गुणवत्ता का संगमरमर का उपयोग हो रहा है।
संस्थान के महामंत्री मनोज जैन ने कहा “यह तीर्थ जैन संस्कृति का भव्य प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।” मंदिर की प्रतिष्ठा अगले वर्ष धूमधाम से किया जाएगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
