जिले के 1 एसआई, 5 एएसआई सहित 36 पुलिसकर्मियों के बदले थाने

जिला पुलिस अधीक्षक ने किये थाने तबादले 

 | 
rajasthan police

उदयपुर - जिला अधीक्षक एसपी मनोज कुमार चौधरी ने 19 जनवरी को 36  पुलिसकर्मियों  के थाने बदल दिए।  जिनमे 1 उपनिरीक्षक, 5 सहायक उपनिरीक्षक, 11 हेड कॉन्स्टेबल, 4 महिला कॉन्स्टेबल और 15 कॉन्स्टेबल सम्मिलित है।  

उपनिरीक्षक सुखेर से सूरजपोल भेजा गया।  वही तीन सहायक निरीक्षक को पुलिस लाइन से थाने भेजा गया। मोहनलाल (एसआई) जो पहले सुखेर थाना में थे उन्हें सूरजपोल थाना, मामराज (एएसआई) पुलिस लाइन से थाना कोटड़ा, राम सिंह पुलिस लाइन से थाना झाड़ोल, सुरेंद्र सिंह पुलिस लाइन से गुड़ली चौकी, डबोक, महेंद्र सिंह कैलाश पुरी से सुखेर थाना, भगवानलाल भटेवर चौकी, खेरोदा से कैलाशपुरी चौकी सुखेर भेजा गया।  वही अन्य दो सहायक निरीक्षकों के भी थाने बदले गए है।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News