राजस्थान में 3951 पद और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन

 | 
राजस्थान में 3951 पद और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन 

Udaipur Times, Jobs 2026 : नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान, पंजाब-हरियाणा में हजारों पदों पर भर्ती निकली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते है। आइए जानते है इन भर्तियों के बारें में पूरी जानकारी क्या है....

राजस्थान में 3951 पद और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान में निकली 3951 पदों पर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर – 322 पद
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर – 3629 पद
कुल पद – 3951

योग्यता

बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर क्षेत्र से संबंधित डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए BCA, BTech, BSC IT या समकक्ष योग्यता जरूरी है। साथ ही हिंदी भाषा और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
एग्जाम की तारीख : सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 22 अगस्त
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए एग्जाम 23 अगस्त

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
मेरिट सूची

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-8 से लेवल-10 के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

राजस्थान में 3951 पद और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 पदों पर निकली भर्ती

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क के 1265 पद

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने क्लर्क के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। यह भर्ती ग्रेजुएट युवाओं के लिए है।

कुल पद

1265 क्लर्क पद

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार को MS वर्ड और MS एक्सेल जैसे कंप्यूटर एप्लीकेशन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि: 26 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2026 

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष

आरक्षित वर्ग आयु सीमा में छूट 

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा
कंप्यूटर दक्षता परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
अंतिम मेरिट सूची
वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा सुनहरा मौका है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News