उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 4 उम्मीद्वारों ने दाखिल किये 8 नामांकन

उदयपुर (अजजा) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को 4 उम्मीद्वारों ने रिटर्निंग अधिकारी उदयपुर के समक्ष 8 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।

 | 

रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के मेघराज तावड, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट-लेनिनिस्ट)(लिबरेशन) से गोतम लाल मीणा ने एक-एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन लाल मीणा ने चार एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से रघुवीर सिंह ने दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 26 मार्च तक प्रात: 11 बजे से मध्याह्न 3 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 27 मार्च को प्रात: 11 बजे से होगी जबकि नाम निर्देशन पत्र 29 मार्च को सायं 3 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे तथा चुनाव चिह्नों का आवंटन इसी दिन 3 बजे बाद किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News