उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर भीषण हादसा 4 मरे 3 घायल
उदयपुर 29 अक्टूबर 2019। जिले के उदयपुर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परसाद क्षेत्र के पारई और पीपली मार्ग के बीच एक ढाबे पर खड़े ट्रक से उदयपुर से आती हुई एक कार जा टकराई जिससे कार में सवार 4 लोगो की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई और सभी घायलों को परसाद के अस्पताल भेजा गया। जहाँ चार लोगो को मृत घोषित किया गया वहीँ घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया की सभी मृतक और घायल गुजराती पर्यटक थे और एक ही परिवार से थे। सभी लोग उदयपुर से घूमकर गुजरात लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परिवार उदयपुर से गुजरात जा रहा था। परसाद की निकट पारई और पीपली मार्ग के बीच एक ढाबे के पास खड़े ट्रक से उनकी कार जा टकराई।