हरियाणा में नांदल गैंग के 4 गैंगस्टर ढेर, देर शाम गुरुग्राम में फिरौती के लिए पहुंचे थे बदमाश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस की दीपक नांदल गैंग के साथ मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से 20 राउंड से अधिक गोलिया चली। इस गोली बारी में जिसमें पांच बदमाशों को गोली लगी। 4 बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में ASI सहित 3 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी बदमाशों का क्रिमिनल डेटा निकालने में जुटी है। पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है। Haryana News
ACP सदर सिंह के अनुसार, सुशांत लोक ब्लॉक-A में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी को उसी के घर में बंधक बनाया था। विशाल के पिता गुरुग्राम की SGT यूनिवर्सिटी के संस्थापक है। बदमाशों ने विशाल से कई करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी।
जानकारी के अनुसार रंगदारी न देने पर बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस जैसे ही विशाल के घर पहुंची दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। सभी बदमाश विदेश में बैठे दीपक नांदल गैंग के मेंबर थे। Haryana News
मिली रही थी धमकी
ACP सदर धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रॉपर्टी डीलर विशाल से विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने फिरौती मांगी थी। इसके बाद ही उसके गैंग मेंबर्स ने विशाल के घर पर हमला किया। अभी पूरे एरिया सील कर दिया गया है।
मौके पर मौत
ACP सदर के मुताबिक, इस मुठभेड़ में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की भी डॉक्टरों की एक टीम निगरानी रख रही है। दीपक नांदल और बदमाशों की डिटेल जुटाई जा रही है। Haryana News
प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ जारी
ACP सदर धर्मवीर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड, बरामद हथियारों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। Haryana News प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी और उनके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है कि उनसे कब-कब और कितनी रंगदारी मांगी गई है।
