स्वरूपसागर के 4 गेट 3-3 इंच खोले

चार गेट से कुल 238.2 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है
 | 
Swaroop Sagar

उदयपुर 20 जुलाई 2025 । अंचल में लगातार अच्छी बारिश के चलते झीलों में पानी की आवक जारी है। इस बीच रविवार को पिछोला में जल स्तर पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंचने पर शाम 7.15 बजे स्वरूपसागर के 4 गेट 3-3 इंच क्षमता में खोल दिए गए हैं। 

इससे आयड़ नदी में पानी बहना प्रारंभ हो गया।

Swaroop sagar

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि चार गेट से कुल 238.2 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। 

Swaroop Sagar

गेट खोलने से पूर्व सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया, ताकि बहाव क्षेत्र में किसी प्रकारसे जान-माल की हानि नहीं हो