श्रीजी क्रिएशन के नन्हे चितेरों को 4 गोल्ड, 1 सिल्वर मैडल

नन्हे चितेरों की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए दिल्ली की क्षितिज द्वारा प्रकृति संरक्षण की थीम पर आयोजित ऑनलाईन एग्जीबिशन में उदयपुर के श्रीजी क्रिएशन के नन्हे कलाकारो ने गोल्ड ओर सिल्वर मेडल सहित मैरिट में जगह बनाई है।

 | 

श्रीजी क्रिएशन की मिनाक्षी कस्तूरी ने बताया कि क्षितिज द्वारा 10 अगस्त को यह ऑनलाइन एग्जीबिशन आयोजित की गई जिसमें भारत, श्रीलंका, सऊदी अरेबिया सहित करीब 18 राज्यो से 20 हजार लोगों ने भाग्य आजमाया। प्रकृति से जुड़ी थीम पर इन 20 हजार में से 1900 बच्चो की पेंटिंग को चयनित किया गया और उदयपुर के देवाज्ञा कालरा, कथा जैन, उदिति कालरा, रिद्धिमा त्रिवेदी को गोल्ड, सिवांश लालवानी को सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ। इसके साथ ही रुद्राक्षी, शैलजा, हीर, आस्था और युग ने मेरिट प्राप्त की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News