हरियाणा में मेडिकल कॉलेज की 4 नर्स सस्पेंड ! जाने इसकी बड़ी वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं में लापरवाही और बिजली चोरी के मामले में अस्पताल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर 4 नर्सों को सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हर वर्ष 100 नए विद्यार्थियों आते है। छात्रों की संख्या कम होने के कारण हॉस्टल के कुछ कमरे खाली थे जिन्हें अस्पताल में काम करने वाली 32 नर्सिंग स्टाफ को रहने के लिए दे दिया था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक जब इस वर्ष नए विद्यार्थियों के प्रवेश के बाद हॉस्टल में कमरों की जरूरत पड़ी तो सभी नर्सिंग स्टाफ को हॉस्टल खाली करने के नोटिस दे दिए गए। Haryana News
नहीं किया हॉस्टल खाली
निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया है की नोटिस के बाद 32 में से 15 नर्सों ने सही समय पर हॉस्टल खाली कर दिया, जबकि शेष नर्सों ने हॉस्टल खाली नहीं किया था, उनकी ड्यूटी अस्पताल की इमरजेंसी में लगाई गई थी। Haryana News
बरती लापरवाही
मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बाद 3 नर्सों ने इमरजेंसी में अपनी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती। उन्हें कई बार चेतावनी दी गई लेकिनकोई बदलाव नहीं आने पर अस्पताल प्रक्षाशन ने तीन नर्सों को सस्पेंड कर दिया। Haryana News
बिजली चोरी का आरोप
जानकारी के मुताबिक इसके अलावा नर्स पूनम पर हॉस्टल में बिजली चोरी कर रहने का आरोप लगा, जिसके कारण पूनम को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
