खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस में आग की अफवाह से पटरी पर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन से कुचलकर 4 की मौत
Udaipur Times: Accident News: 15 जून 2026। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के हेतामपुर रेलवे स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई। इस अफवाह से मची चीख-पुकार और दहशत के बाद यात्रियों ने ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींच दी और अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूद गए। इसी दौरान पास वाले मुख्य ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। Railway News
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अइनुसार ट्रेन से कटकर जिन चार यात्रियों की मृत्यु हुई है उसमें तीन महिलाएं व एक चार साल का बच्चे की जान चली गई है। मृतकों में कंचन सिंह पत्नी मोहित सिंह (25) निवासी मेरठ, शकुंतला सिंह पत्नी भूरा सिंह (60) निवासी रुनकता जिला आगरा, आफरीन पत्नी नदीम (35) निवासी आगरा और उनका 4 साल का बेटा असद ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। Accident News
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित रूट पर बढ़ रही थी। तभी अचानक जनरल कोच में किसी अज्ञात शख्स ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी। Railway News
जानकारी के अनुसार आग की बात सुनते ही पूरे डिब्बे में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए यात्रियों ने अलार्म चेन पुलिंग कर दी, जिससे गाड़ी हेतामपुर के पास अचानक रुक गई। जैसे ही गाड़ी रुकी, घबराए हुए यात्री बिना सोचे-समझे दरवाजे और खिड़कियों के रास्ते नीचे पटरी पर कूद गए। वे सुरक्षित होने के लिए पास वाले मुख्य ट्रैक पर जाकर खड़े हो गए। इसी बीच, दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजरी। पटरी पर खड़े यात्री जब तक संभल पाते, तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदती हुई निकल गई। Accident News
