हरियाणा में दो जिलों के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड ! जाने इसकी बड़ी वजह ?

 | 
हरियाणा में दो जिलों के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड ! जाने इसकी बड़ी वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : नूंह में ड्यूटी में लापरवाही, सहकर्मियों से गलत व्यवहार और रिश्वत लेने के मामले में 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। पहले मामले में नूंह सदर थाने के SHO प्रवीण और जांच अधिकारी एएसआई शमीम को हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर SP ने निलंबित कर दिया। 

दूसरा मामला भी नूंह थाने का है। यहां 15 दिन पहले टैक्टर छोड़ने के बदले 8 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में कांस्टेबल को निलंबित किया है। तीसरे मामले में पुन्हाना थाने में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमारी को SHO नरेश से गलत व्यवहार के आरोप में सस्पेंड किया है।

तस्करी में 2 युवकों को छोड़ा, हेड कांस्टेबल सस्पेंड

सिरसा में डबवाली के चौटाला क्षेत्र में 450 नशीली गोलियों के मामले में पूछताछ के लिए 12 अगस्त को डिटेन किए दो युवकों को छोड़ने पर चौटाला चौकी के हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। SP जसलीन कौर ने यह कार्रवाई की। इसमें पैसों के लेने का आरोप है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News