हरियाणा से हरिद्वार के लिए 4 रोडवेज बस चलाने की तैयारी, जाने कब से होगी शुरू ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से हरिद्वार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो ने विशेष प्लानिंग कर 4 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार अगर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या अनुमान से अधिक रहती होगी तो विभाग अतिरिक्त परमिट लेकर और बसों का संचालन करेगा।
रोडवेज अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष कांवड़ यात्रा के समय हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है। इसी वजह से इस बार पहले से ही अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी यात्री को बसों की कमी का सामना न करना पड़े। Haryana News
सेवाएं रहेंगी जारी
डिपो के ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने बताया कि वर्तमान में बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन दो नियमित बसें संचालित होती हैं। पहली बस सुबह 5:30 बजे और दूसरी रात 8:00 बजे रवाना होती है। इसके अलावा पलवल से बल्लभगढ़ होते हुए हरिद्वार जाने वाली एक बस भी प्रतिदिन करीब 11:30 बजे चलती है। Haryana News
विशेष व्यवस्था लागू
डिपो प्रशासन ने 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए विशेष संचालन योजना लागू करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन संबंधी निर्देश मिलते ही बसों के मार्ग और संचालन में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। Haryana News
जानकारी के अनुसार यात्रा अवधि में परिवहन सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
