हरियाणा में नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मियों को लगी गोली, बदमाशों की हुई पहचान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे शूटरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई, जिसमें पांच बदमाशों को गोली लगी।
जानकारी के अनुसार इनमें से 4 मौके पर ढेर हो गए, जबकि पांचवें की हालत गंभीर है। ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। 3 पुलिसकर्मियों (क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 के ASI सुनील, सिपाही मंजीत, सिपाही शमशेर) को भी गोलियां लगी हैं, जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक विदेश में बैठे गैंगस्टरों के भारत में फैल रहे रंगदारी नेटवर्क का एक बड़ा मामला गुरुग्राम में सामने आया है। दीपक नांदल गैंग के पांच हथियारबंद शूटरों ने रंगदारी वसूलने के लिए रियल एस्टेट कारोबारी के घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने पॉश इलाके सुशांत लोक की घेराबंदी कर ली। Haryana News
जानकारी के मुताबिक मारे गए शूटरों अंकित, नितिन और आर्यन रोहतक जिले और एक फतेहाबाद का रहने वाला दीपा शामिल है। घायल बदमाश शिवम निवासी नूंह का इलाज जारी है। पुलिस के मुबाबिक, जिस स्कॉर्पियो से ये बदमाश आए थे, उस पर HR-26 EU6708 नंबर पर पड़ा था। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक यह नंबर फर्जी है। ACP क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक, बदमाशों के पास से 5 पिस्टल मिले है। फिलहाल, एक बदमाश की क्रिमिनल हिस्ट्री सामने आई, बाकी चारों की डिटेल जुटाई जा रही है।
