गिट्स के 4 विद्यार्थियों का अडानी गैस लिमिटेड में चयन

राजस्थान में प्रथम बार कैम्पस प्लेसमेंट में अडानी गैस लिमिटेड द्वारा गिट्स के 04 विद्यार्थियो का अडानी गैस लिमिटेड में 4.10 लाख के सालाना पैकेज पर चयन।
 | 
मैकेनिकल ब्रान्च के विद्यार्थी अपूर्व गुप्ता व कौशलेन्द्र पाल सिंह एवं इलेक्ट्रिकल ब्रान्च के विद्यार्थी दिशान्त साहू व क्रतिक मेहता का चयन ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर चयन किया।

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा एशिया की प्रसिद्ध कम्पनी अडानी गैस लिमिटेड ने बी.टेक के 04 विद्यार्थियों का चयन ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर 4.10 लाख के सालाना पैकेज पर कियां उल्लेखनीय है कि पूरे राजस्थान प्रदेश में गिट्स एक मात्र इन्जिनियरिंग काॅलेज हैं जिसमें अडानी गैस लिमिटेड ने  कैम्पस ड्राइव के लिए चयन किया हैं।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि अडानी गैस लिमिटेड इण्डस्ट्री एवं रिहायशी इलाकों में पी.एन.जी. गैस तथा ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सी.एन.जी. गैस की आपूर्ति करता हैं। 

कम्पनी से आए कम्पनी के प्रतिनिधि सत्येन्द्र गौड (एच.आर हेड) एवं कुनाल कुमार (मैनेजर एच.आर.), व उनकी टेक्नीकल टीम ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से कम्पनी की उपलब्धियों के बारे विद्यार्थियों को अवगत कराया। 

उसके पश्चात् ऑनलाइन परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एच. आर. इन्टरव्यू के माध्यम से बी.टेक के मैकेनिकल ब्रान्च के विद्यार्थी अपूर्व गुप्ता व कौशलेन्द्र पाल सिंह एवं इलेक्ट्रिकल ब्रान्च के विद्यार्थी दिशान्त साहू व क्रतिक मेहता का चयन ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर चयन किया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News