गिट्स के 4 विद्यार्थियों का विप्रो टेक्नोलोजी लिमिटेड़ में चयन
गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज़, डबोक द्वारा पूल कैम्पस इन्टरव्यू में देश की मुख्य प
गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज़, डबोक द्वारा पूल कैम्पस इन्टरव्यू में देश की मुख्य पांच आई टी कम्पनी कंपनियों में एक विप्रो टेक्नोलोजी लिमिटेड द्वारा एमसीए के 5 विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर चयन हुआ। पूरे सम्भाग से 6 कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस इन्टरव्यू में भाग लिया जिनमें से 4 विद्यार्थी गिट्स से एवं 1 अन्य कॉलेज से चयनित हुए।
संस्थान के टेªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कम्पनी के दिल्ली एवं बैगलोर स्थित ऑफिस के एचआर विभाग के असिस्टेन्ट मैनेजर टिजू जार्ज एवं टैक्निकल स्पेश्लिस्ट साकेत गर्ग ने सबसे पहले प्रजेन्टेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया व उसके पश्चात् विभिन्न कॉलेजो से आए एमसीए विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इन्टरव्यू लिया। अंत में गिट्स के 4 विद्यार्थियों एवं अन्य कॉलेज के 1 विद्यार्थी का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों के नाम मोनिका भट्ट, अन्शु जैन, जूही अग्रवाल, प्रिया कन्ठालिया एवं मनोज मिततल है। इनकी ज्वाइनिंग जूलाई 2016 में प्रोजेक्ट इनिजिनियर के पद पर होगी।
