गिट्स के 4 विद्यार्थियों का विप्रो में चयन

गिट्स में विश्व की प्रमुख आई.टी. कम्पनी विप्रो लिमिटेड़ द्वारा 04 विद्यार्थियों का 3.5 लाख के सालाना पैकेज पर चयन
 | 
गिट्स के 4 विद्यार्थियों का विप्रो में चयन
तकनीकी परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं एच. आर. इन्टरव्यू के माध्यम से कम्प्यूटर साइंस इन्जिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी दिक्षा खाब्या, आदित्य सिंह शेखावत, विनीता असारी व लक्षिता सुथार का चयन प्रोजेक्ट इन्जिनियर के पद पर किया।

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर में केम्पस इन्टरव्यू द्वारा विश्व की प्रमुख आई.टी. कम्पनी विप्रो लिमिटेड में कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग विभाग के 04 विद्यार्थियों का चयन 3.5 लाख के सालाना पैकेज के साथ प्रोजेक्ट इन्जिनियर के पद पर चयन हुआ।   

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि विप्रो लिमिटेड आई. टी. क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी हैं जो 175000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ हाइपर ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, क्लाउड आदि क्षेत्रों में कार्य करके देश की सेवा में अपना योगदान प्रदान कर रही हैं। 

कम्पनी से आये कम्पनी के प्रतिनिधि विनय पांचाल (बिजनेस प्रेक्टिस मैनेजर) एवं भाविका मांगेय (सीनीयर टेक्नीकल रिक्रुटर) ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से पूल केम्पस मे आये विद्यार्थियों को कम्पनी की उपलब्धियों व जाॅब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया। उसके पश्चात् तकनीकी परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं एच. आर. इन्टरव्यू के माध्यम से कम्प्यूटर साइंस इन्जिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी दिक्षा खाब्या, आदित्य सिंह शेखावत, विनीता असारी व लक्षिता सुथार का चयन प्रोजेक्ट इन्जिनियर के पद पर किया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र एवं वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। 
    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News