सड़क हादसे में 4 अध्यापिकाएं घायल
उदयपुर से भींडर रूट पर सरकारी स्कूलों में जाने वाली चार अध्यापिकाएं आज एक सडक हादसे में घायल हो गई।
| Nov 20, 2013, 19:43 IST
उदयपुर से भींडर रूट पर सरकारी स्कूलों में जाने वाली चार अध्यापिकाएं आज एक सडक हादसे में घायल हो गई।
रोज की तरह आज भी ये अध्यापिकाएं कार से अपने स्कुल जा रही थीं, इसी दौरान सामने की ओर से आ रही कार ने इनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार सविना निवासी निर्मला शर्मा, सुन्दरवास निवासी रीना शर्मा, अंजना और अरूणा घायल हो गई।
घायल महिला अध्यापिकाओं का इलाज शहर के एम.बी चिकित्सालय में जारी है।
