दो दिवसीय निःशुल्क पौध वितरण के प्रथम दिन 4 हजार पौधे निःशुल्क बांटे

रोटरी क्लब उदयपुर वन्य जीव प्रभाग उदयपुर के सहयोग से शहर में आज से विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण हेतु दो दिवसीय निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

 | 

क्लब अध्यक्ष डॉ. एन.के. धींग ने बताया कि प्रतिवर्ष क्लब द्वारा शहर में सघन वृक्षारोपण हेतु आयोजित किये जाने वाले निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम के तहत एक पौध एक परिवार कार्यक्रम की श्रृख्ंला में आज 13 अगस्त प्रथम दिन प्रातः 10 से 11 बजे तक सुखाडि़या समाधि दुर्गा नर्सरी, सवा 11 से 12 बजे तक सुन्दरवास मेन रोड़, सवा 12 बजे से 1 बजे तक जड़ाव नर्सरी हिरणमगरी से.6, तथा सवा एक बजे से डेढ़ बजे तक सवीना कृषि सब्जी मण्डी में विभिन्न किस्मों के 4000 पौधे वितरीत किये गये। जिन्हें लेने के लिये भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिघंवी, वीरेन्द्र सिरोया, अम्बालाल बोहरा, एम.सी.बंसल, सुभाष सिंघवी, मुकेश जैन, ओ.पी.सहलोत, वन विभाग के सीसीएफ के.एस.मथारू, जिला वन संरक्षक आर.के.जैन सहित अनेक सदस्यों ने इन पौध वितरण कार्यक्रम सहयोग दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News