हरियाणा में 400 कर्मचारी सरकार की रडार पर, जनगणना ड्यूटी से गायब 5 कर्मचारियों पर FIR
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने बेहद सख्त एक्शन लिया है। नगर निगम की तरफ से ट्रेनिंग सत्र से गायब और ड्यूटी जॉइन न करने वाले पांच कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, जिले में जनगणना के सुचारू संचालन के लिए 3 हजार से अधिक सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस पूरी कवायद के लिए जिले को तीन हजार ब्लॉकों में बांटा गया है, ताकि हर घर तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों की भारी अनदेखी के कारण पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। जिले में करीब 400 से ज्यादा कर्मचारी ऐसे हैं, जो बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद न तो ट्रेनिंग में शामिल हुए और न ही अपनी आवंटित ड्यूटी पर पहुंचे। Haryana News
450 ब्लॉक
जानकारी के मुताबिक, इस लापरवाही का सबसे बड़ा असर जमीन पर देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण करीब 450 ब्लॉकों में जनगणना का काम अभी तक शुरू भी नहीं हो सका है। गायब रहने वाले कर्मचारियों में सबसे बड़ी संख्या प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों और विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों की है। Haryana News
जारी की चेतावनी
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया ने चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व के काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पहले चरण के तहत पांच लापरवाह कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। Haryana News
रडार पर
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहाकि यदि अन्य अनुपस्थित कर्मचारी तुरंत अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो आने वाले दिनों में FIR और विभागीय कार्रवाई का यह दायरा और बढ़ सकता है। Haryana News उनकी तरफ से 24 कर्मचारियों पर FIR की सिफारिश की गई है। सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को अपने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
