400 किलो डोडा चुरा जब्त, हथियार समेत तीन गिरफ्तार

उदयपुर 18 मार्च 2019, जिले में अवैध ममदक द्रव्यों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत जिले के सायरा थाना पुलिस ने 310.750 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद करते हुए हथियार समेत एक तस्कर को बोलेरो और हथियार समेत गिरफ्तार किया वहीँ एक तस्कर अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। जबकि उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक इनोवा कार से 90 किलोग्राम डोडा चूरा और हथियार समेत दो लोगो को गिरफ्त

 | 

400 किलो डोडा चुरा जब्त, हथियार समेत तीन गिरफ्तार

उदयपुर 18 मार्च 2019, जिले में अवैध ममदक द्रव्यों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत जिले के सायरा थाना पुलिस ने 310.750 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद करते हुए हथियार समेत एक तस्कर को बोलेरो और हथियार समेत गिरफ्तार किया वहीँ एक तस्कर अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। जबकि उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक इनोवा कार से 90 किलोग्राम डोडा चूरा और हथियार समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है।

सायरा पुलिस थानाधिकारी यशवंत सोलंकी ने बताया की सायरा के बरवाड़ा बॉर्डर पर दौराने नाकाबंदी कठार की तरफ से आती बोलेरो फॉर्च्यूनर गाडी GJ 01 RN 0777 को रोका तो गाडी रुकने की बजाय चालक गाड़ी भगा ले गया जिसका पीछा करने पर उक्त गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर बंद हो गई। गाडी में बैठे दो व्यक्तियो ने पुलिस पार्टी पर फायर किया जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी फायर कर मौके से एक व्यक्ति को दबोच लिया जबकि दूसरा व्यक्ति अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी से 310 किलो 750 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया पकडे गए अभियुक्त ने अपना नाम दिनेश पिता अचल गिरी निवासी रावतसर थाना बाड़मेर तथा फरार हुए साथी का नाम मोटाराम पिता बिरमा राम जाट निवासी बायतु जिला बाड़मेर बताया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

प्रतापनगर थाना पुलिस 90 kg डोडा चूरा जब्त किया हथियार समेत दो गिरफ्तार

शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने आज अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी आईपीएस (प्रशिक्षु) शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर के सामने नाकाबंदी की गई। जहा एक इनोवा कार RJ 27 UL 8749 नाकाबंदी तोड़ के भागने लगी तो पीछा कर रोकने पर तलाशी ली गई जिसमे 90 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया। और इनोवा को ज़ब्त कर उसमे सवार दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्रतापनगर थानाधिकारी ने बताया की गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान सुरेश पिता भभूता राम विश्नोई निवासी अम्बा का गोलिया जाब जिला जालोर एवं सुखदेव उर्फ़ सुनील उर्फ़ सूखा पिता हरिराम विश्नोई निवासी धोरीमन्ना जिला बाड़मेर के रूप में की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News