हरियाणा में 4 हजार पटवारी तीन दिन में करेंगे खरीफ फसलों का सर्वे, सरकार ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 19 लाख एकड़ से अधिक खरीफ फसलों की वेरिफिकेशन के लिए प्रदेशभर में 4 हजार पटवारियों के साथ कृषि विभाग के कर्मचारी भी कार्य करेंगे। तीन दिनों में मिसमैच फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। यह सर्वे डीसीएस के माध्यम से होगा। निजी सर्वेयर भी लगाए जाएंगे। सरकार ने इसे मोस्ट अर्जेंट की श्रेणी में रखा है।
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसो. हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल व महासचिव सत्री दहिया ने कहा कि बुधवार को अवकाश और आगामी शनिवार व रविवार को भी पटवारी इस कार्य को करेंगे, ताकि किसानों को मंडियों में फसल को बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। नए नियमों के तहत अब 150 मीटर तक की रेंज रखी गई है, करीब सात हजार गांवों में फसलों का सर्वे किया जाना है। Haryana News
मंगलवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने चंडीगढ़ में विभागों के अफसरों के साथ खरीद की तैयारियों को लेकर मंथन किया। इस दौरान मंडियों में बिजली, पानी, कैमरे, टॉयलेट, अटल कैंटीन आदि की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया।
ड्यूटी पर लगे अधिकारी-कर्मचारियों की रिपोर्ट देनी होगी...
मंडियों में व्यवस्था बिगड़ी तो DFSC होंगे जिम्मेदार Haryana News
मंत्री राजेश नागर ने निर्देश दिए हैं कि मंडियों में दिक्कत हुई तो खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जिम्मेदार होंगे। यही नहीं सभी डीसी को भी लगातार अनाज मंडियों के दौरे करने को कहा गया है। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनकी भी रोजाना की रिपोर्ट मांगी जाएगी।
केंद्र सरकार से नहीं मिली धान जल्दी खरीद की इजाजत
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने केंद्र को पत्र लिखा था कि 20 सितंबर से धान खरीद की इजाजत दी जाए, लेकिन केंद्र से इजाजत नहीं मिली है। केंद्र की ओर से कहा गया है कि पहले जिला वाइज धान उत्पादन लक्ष्य की रिपोर्ट भेजी जाए, इसके बाद ही किसी तरह का निर्णय होगा। Haryana News
पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान व बाजरा पर रहेगी रोक
उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश की सीमाओं से लगते राज्यों से आने वाले धान व बाजरे की खरीद करने पर रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया से जुड़े सभी विभाग एवं एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मंडियों में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश हैं।
किसानों से आह्वान, सुबह 10 से शाम छह बजे तक करें कटाई
सरकार ने किसानों का आह्वान किया है कि वे सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही कंबाइन से धान की कटाई करें। क्योंकि रात में धान की कटाई करने से नमी की मात्रा ज्यादा रहती है। इससे मंडी में धान आने पर खरीद में दिक्कत आ सकती है। सभी डीसी को अवगत करा दिया गया है। Haryana News
पहले खरीद क्यों नहीं हो रही, केंद्र सरकार मांग रही रिपोर्ट
केंद्र के निर्देश हैं कि हर जिले की औसत पैदावार का ब्योरा दिया जाए, इसी आधार पर धान की खरीद की जाए। केंद्र ने 58 लाख टन से ज्यादा धान न खरीदने की बात कही है। जब तक कृषि विभाग की ओर से जिला स्तर पर डेटा नहीं आ जाता, तब तक खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती।