एमएमपीएस का 40वां स्थापना दिवस मनाया गया
सिटी पैलेस परिसर में स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 40वें स्थापना दिवस का भव्य समारोह विद्यालय के स्टेडियम में मनाया गया।
सिटी पैलेस परिसर में स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 40वें स्थापना दिवस का भव्य समारोह विद्यालय के स्टेडियम में मनाया गया।
सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह, कमाण्डर 30 इन्फेन्ट्री ब्रिगेड ने संस्थापक महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ की छवि को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत की सुरीली प्रस्तुतियों के पश्चात सत्र 2014-15 हेतु विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र संसद के सभी सदस्यों को पद के कत्र्तव्यों का निष्ठापूर्वक वहन करने की शपथ दिलवाई गई।

पराक्रम सिंह चावड़ा-हेड बॉय, पायल सामर-हेड गर्ल व अभि शर्मा को चीफ मार्शल निर्वाचित किया गया। समारोह में दीर्घकालीन सेवा हेतु वरिष्ठ अध्यापिका निर्मल भटनागर तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नंदसिंह सिसोदिया को श्रीफल और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संस्था के अध्यापक संजय श्रीमाल, राघवेन्द्र शर्मा, सीमा सक्सेना, अभिलाषा शर्मा, राखी त्रिवेदी, विजेश चौबीसा व मनीष जायसवाल को उच्च माध्यमिक कक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम देने हेतु सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतिहास और अनुभव मनुष्य के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।