महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की 40वीं बैठक सम्पन्न
महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय उदयपुर की अकादमिक परिषद की 40वीं बैठक कुलपति सचिवालय मे सोमवार को सम्पन्न हुई।
महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय उदयपुर की अकादमिक परिषद की 40वीं बैठक कुलपति सचिवालय मे सोमवार को सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल ने की। बैठक मे विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से निम्न मुद्दों की स्वीकृती दी गई।
विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों मे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को बढावा देने के लिये तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स प्रारम्भ करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इनमे सीटीएई के इलेक्ट्रिकल, फार्म मशीनरी, कटाई उपरांत तकनीकी व कृषि महाविद्यालय मे उद्यानिकी, पशुपालन व मुर्गीपालन विषयों मे इस प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स प्रारम्भ किये जा सकते हैं।
गृह विज्ञान महाविद्यालय मे स्नातक स्तर के पाठयक्रम मे 12वीं कक्षा मे विज्ञान अथवा कला विषयों मे उत्तीर्ण विद्यार्थियों को खुले विज्ञापन द्वारा मेरिट के आधार पर प्रवेश देने के प्रस्ताव को स्वीकृती।
बैठक मे सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, अनुसंधान व प्रसार शिक्षा निदेषक, परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव एस.एन. लाठी, वित्त नियंत्रक डी. एन पुरोहित व विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।