उदयपुर में सिंधी समाज के 41 पाकिस्तानी नागरिको को मिली भारतीय नागरिकता
उदयपुर में पिछले कई वर्षों से यहाँ गुजर-बसर कर रहे सिंधी समाज के 41 पाकिस्तानी नागरिकों के लिए 11 दिसंबर का दिन बड़ी खुशी लेकर आया। दरअसल इन लोगों को काफी कोशिश के बाद भारत की नागरिकता मिली है। भारत की नागरिकता मिलने के बाद से ही उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। ये सभी लोग पिछले 14 साल से भारत की नागरिकता लेने का प्रयास कर रहे थे। इन लोगों का कहना है कि पाकिस्तान में माहौल लगातार खराब हो रहा है। साथ ही उनके परिवार के कई लोग भी भारत में विस्थापित हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कुल 91 सिंधी समाज के लोगों ने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जिस पर सोमवार को सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडीएम सिटी सुभाष चंद शर्मा द्वारा सभी लोगों को भारत के नागरिक की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कुल 41 लोग जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, उन्होंने भारत के नागरिक के कर्तव्यों की शपथ ली।
41 लोगों के अलावा बचे हुए 50 पाकिस्तानी लोगों के लिए भी भारत की नागरिकता ग्रहण करने की प्रक्रिया जारी है और उन्हें भी जल्द ही भारत देश की नागरिकता मिल जाएगी।