412 बालिकाओं की कराई नेत्र जांच
लायन्स क्लब नीलांजना की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय भूपालपुरा में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
लायन्स क्लब नीलांजना की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय भूपालपुरा में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि शिविर में 412 बालिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया। अलख नयन मंदिर प्रतापनगर के चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं दी। शिविर में लॉयन दिनेश कोठारी, निर्मला दुग्गड़, मंजू खमेसरा आदि की मौजूदगी रही।