42 यूनिट रक्तदान कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर शहर के निवासी चिराग कोठारी द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुए पुलवामा पर आतंकवाद हमले पर हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया जिसमें 42 यूनिट रक्तदान किया गया, जिससे शहीद सैनिकों की आत्मा को शांति मिल सके।

 | 

अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्र नेता चिराग कोठारी द्वारा यह पहल अपने घरवालों व मित्रों से प्रेरित होकर की गई जिससे हमारे देश को हुए इस अपूर्णिय क्षति, जो कि कभी पूर्ण तो नहीं हो सकती परंतु सभी युवाओं के मन में देशभक्ति एवं देश के प्रति प्रेम सेवा को बढ़ाने के लिए एक प्रयास किया गया।

यह प्रेरणा चिराग को उनके परिजन व मित्रों द्वारा दी गई कि वे इस घड़ी में होटल, कैफ़े आदि ना जाकर सभी युवाओं को एकजुट होकर देश भक्ति की भावना एवं देश के प्रति प्रेम बढ़ सके इसी प्रयास में यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसको किसी संगठन, संस्था व पार्टी के बैनर तले नहीं बल्कि सभी मित्रों द्वारा मिलकर कुछ ही घंटों में निर्णय लेकर यह प्रयास शहर के दुर्गा नर्सरी रोड पर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में किया गया। जिसमें समाज के कई गणमान्य सदस्य आर सी मेहता – इलेक्ट चेयरमैन मेवाड़ रीजन, हरकलाल ड़ुग्गर – पूर्व अध्यक्ष जे एस जी मैन, कमल कोठारी – पूर्व मंत्री जे एस जी मैन ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर सभी रक्त दाताओं का मनोबल बढ़ाया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

शिविर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नीरज सामार, वाणिज्य महाविद्यालय अध्यक्ष अर्पित कोठारी, निखिल राज सिंह राठौड़, जय चौधरी, प्रवीण तेली, महिपाल सिंह देवड़ा, पुनीत साहू ,मयंक, विकास, अंकित आदि कई उपस्थित थे। शिविर में रक्त दाताओं के रूप में छात्राएं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज द्वारा रक्तदान के लिए बस का आयोजन किया गया व निशुल्क सेवा भी प्रदान की गई ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News