राजकीय विद्यालय के 421 बच्चों को स्वेटर भेंट

रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा आज बड़गाव पंचायत समिति के रामा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत अत्यन्त निर्धन सभी 421 बच्चों को सर्दी से बचने के लिये उच्च क्वालिटी के स्वेटर प्रदान किये। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष बसन्त खमेसरा ने निकट भविष्य में विद्यालय में सेनिटेशन के तहत शौचालयों की पुनरोत्थान कराने की घोषणा की।

 | 
राजकीय विद्यालय के 421 बच्चों को स्वेटर भेंट

रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा आज बड़गाव पंचायत समिति के रामा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत अत्यन्त निर्धन सभी 421 बच्चों को सर्दी से बचने के लिये उच्च क्वालिटी के स्वेटर प्रदान किये।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुराधा जीनगर ने बताया कि क्लब अध्यक्ष बसन्त खमसेरा, फरहत हुसैन, जयेश, सचिन, गौरव, लक्की एवं राहुल ने स्वेटर बच्चों को अपने हाथों से प्रदान किये।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष बसन्त खमेसरा ने निकट भविष्य में विद्यालय में सेनिटेशन के तहत शौचालयों की पुनरोत्थान कराने की घोषणा की। इस अवसर पर श्रीमती जीनगर एवं खमसेरा ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना को उच्चारित कराया । अंत में श्रीमती जीनगर ने आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News