कूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने 42 सदस्यीय राजस्थान टीम रवाना

कूडो फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा महाराष्ट के खंडाला में आगामी 6 से 11 मई तक आयोजित होने वाली कूडो मिक्स मार्शल आर्ट राष्ट्रीय चेम्पियनशीप में भाग लेने के लिए राजस्थान की 42 सदस्यीय टीम आज खंडाला के लिए रवाना हुई। इस चेम्पियनशीप का उदघाटन बॉलीवुड स्टार एवं कूडो नेशनल चेयरमेन अक्षय कुमार करेंगे।

 | 

उत्तर भारत के कूडो निदेशक एवं राजस्थान कूडो चेयरमेन रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व एक टेनिंग केम्प आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थान से 126 खिलाडि़यों में से 42 कूडो लड़के-लड़कियों का चयन किया गया। देश की सबसे बड़ी और प्रमुख इस मार्शल आर्ट चेम्पियनशीप में भाग लेने का हर कूडो खिलाड़ी का एक स्वप्न होता है। प्रतियोगिता में 300 से अधिक मेडल एवं राष्ट्रीय चेम्पियनशीप का खिताब दांव पर लगेंगा।

मेनारिया ने बताया कि जूनियर एंव सब जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं की इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। राजस्थान टीम के कोच सेसाए विम्पाश मेनारिया एवं एवं टीम मेनेजर नाजनीन खान के नेतृत्व में टीम आज 100 फीट रोड़ शोभागपुरा स्थित सेन्साए राज कूडो मिक्स मार्शल आर्ट डोजो ऑफिस से रवाना हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News