रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्तदान हुआ।  इस रक्तदान शिविर में सीआरडीएल एवं देबारी के कर्मचारियों ने रक्तदान कर जागरूकता का संदेश दिया। 
 | 
हिन्दुस्तान जिंक एवम् भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक देबारी लेड जिंक स्मेल्टर एवम् भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिंक स्मेल्टर देबारी के केंद्रीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्तदान हुआ।  इस रक्तदान शिविर में सीआरडीएल एवं देबारी के कर्मचारियों ने रक्तदान कर जागरूकता का संदेश दिया। 

शिविर के दौरान एसबीयू हेड अनिल त्रिपाठी, फाइनेन्स हेड विनित गर्ग, हिन्दुस्तान जिंक चिकित्सालय चिकित्सक डॉक्टर सुमित सिरोया, रेड क्राॅस सोसायटी के आजाद बोरदिया, आरएनटी मेडिकल काॅलेज टीम एवं जिंक के कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News