हरियाणा के 7 शहरों में दौड़ेगी 450 इलेक्ट्रिक बसें, सैनी सरकार का बड़ा ऐलान

 | 
हरियाणा के 7 शहरों में दौड़ेगी 450 इलेक्ट्रिक बसें, सैनी सरकार का बड़ा ऐलान 

Udaipur Times, Electric Buses In Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार के सहयोग से फरीदाबाद-गुरुग्राम सहित सात शहरों में 450 इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही सड़कों पर दौड़ने वाली हैं।

केंद्रीय सहायता से शहरी क्षेत्रों में ढांचागत विकास और पीपीपी मॉडल पर इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल करके सार्वजनिक परिवहन सेवा को और मजबूत करने के लिए पीएम-ई-बस सेवा योजना देश भर के 169 शहरों के लिए स्वीकृत हुई है। Electric Buses

इन शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

इसमें हरियाणा के सात शहर शामिल हैं। इनमें यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक शामिल हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा इस साल के अंत तक अपनी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 155 से बढ़ाकर 375 कर देगा। केंद्र की 'पीएम ई-बस सेवा योजना' के तहत यमुनानगर को 50 बसें मिलेंगी। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि जगाधरी में 9 करोड़ रुपये की लागत से बने इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन हो गया है। इस डिपो में छह चार्जिंग स्टेशन, एक वर्कशॉप, बस धोने की सुविधा और एक प्रशासनिक भवन मौजूद है। चार्जिंग स्टेशनों पर एक साथ छह बसें चार्ज की जा सकती हैं। Electric Buses In Haryana

'पीएम ई-बस सेवा योजना' के तहत हरियाणा के सात शहरों - जिनमें यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक आदि शामिल हैं - इन सभी शहरों में 450 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News