तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के शिविर में 450 लोगों के लगी वैक्सीन

तेरापंथ समाज की टीम ने बड़े ही व्यवस्थित तरीके लोगों का टीकाकरण करवाया
 | 
vaccination

उदयपुर। प्रशासन द्वारा तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए वैक्सीनेशन शिविर में 450 लोगों के वैक्सीन लगाई गई।

मंत्री विनोद कच्छारा ने बताया कि सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत एवं तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनोज लोढ़ा के नेतृत्व में लगे वैक्सीनेशन शिविर में वैक्सीन लगवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्यवेक्षक कमल नाहटा एवं अभिषेक पोखरना के साथ तेरापंथ समाज की टीम ने बड़े ही व्यवस्थित तरीके लोगों का टीकाकरण करवाया। 

कार्यक्रम में संयोजक भगवती सुराणा, आलोक पगारिया, रमेश सिंघवी, ओम पोरवाल, महेंद्र सिंघवी, अरुण चव्हाण, राकेश नाहर, प्रशांत सोनी, राकेश चपलोत, विकास पगारिया, अजित छाजेड़, महावीर राठौड़, विनोद मांडोत, पंकज भंडारी, विक्रम पगारिया, साजन मांडोत, विनीत फुलफगर, प्रियांशु पोरवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकीय टीम का सम्मान किया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News