उदयपुर के 465वाँ स्थापना दिवस: गणगौर घाट पर गंगा आरती व कत्थक

नगर निगम, उदयपुर एवं उदयपुर स्थापना समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर स्थापना दिवस पर चौथे दिन चांदपोल नागरिक समिति द्वारा गणगौर घाट पर सायंकाल गंगा आरती एवं नृत्यम् एकेडेमी की बालिकाओं द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। प्रारम्भ में दीप प्रज्ज्वलन कर उदयपुर के संस्थापक महाराणा उदयसिंह जी के चित्र की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया।

 | 

संयोजक जयकिशन चौबे ने बताया कि गणगौर घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में उदयपुर के नागरिकों के अलावा कईं विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर नृत्यम् डांस एकेडेमी की बालिकाएँ नन्दिनी त्रिवेदी, प्रियांशी जैन व गर्विता लावटी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। एकेडेमी के निदेशक सोनल गर्ग एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रो. विमल शर्मा, तेजशंकर पालीवाल, रवि शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, ओम माली, मधुबाला सोनी, लक्ष्मीलाल मेनारिया, ममता शर्मा, मीना सोनी, मंजू गहलोत, सीमा शर्मा, मुक्ता शर्मा, किशन शर्मा, हेमन्त शर्मा आदि कार्यकारिणी के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह राठौड़ ने किया। शनिवार-29 अप्रैल को गायत्री षक्ति पीठ द्वारा उदियापोल स्थित महाराणा उदयसिंह की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रातः 7.30 बजे होगा। 15 दिन बाद सांस्कृतिक समारोह फतहसागर पर कर बच्चों को गत वर्ष के पारितोषिक प्रदान कर समापन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News