हरियाणा में 47 पुलिसकर्मियों के तबादले, 8 ASI का भी हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा की पंचकूला पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। DCP पंचकूला सृष्टि गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 47 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सेक्टर-7 थाना प्रभारी से पिंजौर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर राजबीर सिंह को पुलिस लाइन से सेक्टर-7 थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। Haryana News
इंस्पेक्टर मनसा राम को कालका थाना से वेलफेयर इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसफर की पूरी कार्रवाई को पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। Haryana News
SI स्तर पर बदलाव
SI प्रताप सिंह को MTO से SHO थाना कालका, SI सिंहराज को सेक्टर-25 पुलिस पोस्ट से पिंजौर में अतिरिक्त SHO, SI मलकीत सिंह को सेक्टर-19 पुलिस पोस्ट से MDC थाना तथा SI ओम प्रकाश को MDC थाना से सेक्टर-2 थाना भेजा गया है। Haryana News
इसके अलावा PSI कमलदीप सिंह को लीगल सेल से सेक्टर-19 पुलिस पोस्ट, PSI रामा स्वामी को साइबर सेल से सेक्टर-25 पुलिस पोस्ट, PSI कमलजीत सिंह को पिंजौर से EOW तथा PSI सौरव को सेक्टर-7 थाना से सेक्टर-5 थाना भेजा गया है। SI राजबीर सिंह को पिंजौर से चंडीमंदिर थाना में तैनाती मिली है। Haryana News
ASI स्तर पर भी व्यापक फेरबदल
ASI रघुवर सिंह को एएफयू से पिंजौर थाना
ASI कुलदीप कुमार को सेक्टर-2 थाना से एमडीसी थाना
ASI संदीप कुमार को ACP कालका से पुलिस पोस्ट मढ़ावाला
ASI विक्रमजीत को पिंजौर से एएफयू में तैनात किया
ASI कप्तान सिंह को मढ़ावाला पुलिस पोस्ट से पिंजौर थाना
ASI परवीन को कालका थाना से सेक्टर-7 थाना
ASI रविंदर सिंह को पुलिस कैंटीन के साथ MTO का अतिरिक्त प्रभार
ASI रविंदर (6/PKL) को पुलिस पोस्ट सेक्टर-21 से सेक्टर-14 थाना
मिली नई जिम्मेदारियां
पुलिस लाइन में तैनात कई हेड कांस्टेबलों को नई जिम्मेदारी मिली है। इनमें विकास आनंद, अमित कुमार, जवाला, सोहन लाल, राकेश कुमार, कश्मीर सिंह, परवीन कुमार, राम मेहर, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, सत्यवान सिंह, लीला राम, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, सुनील कुमार, राम निवास, श्याद खान, धनी राम, डिंपल कुमार, हरदीप सिंह, अशोक कुमार (129/PKL), देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार (1092/PKL), मनदीप सिंह और अमनदीप सिंह शामिल हैं। Haryana News
इन कर्मचारियों को MDC थाना, सेक्टर-14 थाना, सेक्टर-20 थाना, पिंजौर थाना, साइबर सेल, आईटी सेल, क्राइम स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स सेल, एवीटी स्टाफ, EOW और विभिन्न पुलिस पोस्टों में नई तैनाती दी गई है।
