नेत्र रोग ऑपरेशन शिविर में 475 लाभान्वित

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा सात दिवसीय नेत्र रोग ऑपरेशन शिविर शनिवार 26 अप्रैल को सम्पन्न हुआ। गीतांजली हॉस्पिटल में चल रहे शिविर में उदयपुर व आस-पास क्षेत्रों, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, पाली, सिरोही, नीमच तथा मन्दसौर जिले क्षेत्र से लगभग 475 नेत्र रोगी लाभान्वित हुए।

 | 

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीके नागर, डॉॅ. ऋषि मेहता, डॉ. लिपा मोहन्ती, डॉ. नूतन बेदी एवं डॉ. शारदा पंजाबी ने रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया।

साथ ही, नेत्र रोगियों को कालामोतिया व आंखों के पर्दे, मोतियाबिन्द, नखूना व नासूर की जांच निःशुल्क की। इसके अतिरिक्त मोतियाबिन्द, नखूना व नासूर के ऑपरेशन शिविर में पंजीकृत रोगियों के लिए विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध किए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News