हिरणमगरी सेक्टर 6 में शहर का 47 वां जलमंदिर स्थापित

रतन जलमंदिर व मायादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज हिरणमगरी सेक्टर 6 में शहर का 47 वां जलमंदिर स्थापित किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल,समारोह के अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज एवं लायन्स क्लब उदयपुर के अध्यक्ष किशोर कोठारी ने किया।

 | 

कार्यक्रम संयोजक राजेश खमेसरा ने बताया कि इस 47 वें रतन जल मंदिर से आसपास के क्षेत्रों के लोग काफी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोयल ने इस जलमंदिर के रखरखाव के लिये थाने को निर्देशित किया। हिरणमगरी थानाधिकारी संजीव स्वामी ने आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मायादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के बसन्तीलाल नलवाया, मुकेश नलवाया, रतन जल मंदिर के किशन मेहता, सुशील मेहता, अरविन्द रस्तोगी, विपिन लूथरा, बी.एल.लोढ़ा, रोशनलाल जैन, अरविन्द बड़ाला, किरण जैन सहित अनेक सदस्य एवं अतिथि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News