रक्तदान शिविर में 48 ब्लड यूनिट एकत्रित
उदयपुर 15 मई 2019 रोटरी क्लब उदयपुर एलीट द्वारा क्लब महिंद्रा उदयपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन क्ल

उदयपुर 15 मई 2019 रोटरी क्लब उदयपुर एलीट द्वारा क्लब महिंद्रा उदयपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन क्लब महिंद्रा पारस हिल रिसोर्ट बलीचा में किया गया।
क्लब अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि रोटरी क्लब के रक्तदान एवं क्लब महिंद्रा के जीवनदान अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 9 क्लब सदस्यों एवं क्लब महिंद्रा के 39 कर्मचारियों द्वारा कुल 48 यूनिट रक्तदान किया गया। इनमें 12 व्यक्तियों ने जीवन मे पहली बार रक्तदान किया। रोटरी सदस्य सुनील वस्तावत ने 39वी बार रक्तदान किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर क्लब के पूर्वाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, कमलेश तलेसरा , क्लब सदस्य मयंक-दिव्या संघवी आदि तथा क्लब महिंद्रा के जीतेश जाधव, सोनू वर्मा आदि उपस्थित थे। महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक के दल ने शिविर का संचालन किया। दल में डॉ बंसल, डॉ एम डी जहीर, डॉ दीपिका गुप्ता, प्रमोद सिंह आदि शामिल थे।