हरियाणा के 29 गांवों में बनेंगे 48 नए आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

 | 
हरियाणा के 29 गांवों में बनेंगे 48 नए आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के चरखी दादरी में सरकार के द्वारा अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 29 गांवों में 48 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन बनाए जाएंगे।

इसके लिए सरकार के द्वारा विभागीय स्तर पर इनके निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जिसमें जल्द विभाग के द्वारा इनकी टेंडर प्रक्रिया की जाएगी ताकि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों छोटे बच्चों को सुविधा मिल सके। इसके लिए सरकार के द्वारा विकास विभाग को इन भवनों के निर्माण के लिए 7 करोड़ 27 लाख 68 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इसके साथ ही कुल बजट की 50 प्रतिशत राशि यानी 3 करोड़ 63 लाख 84 हजार रुपये जारी करने की स्वीकृति भी दी गई है। 

ग्रामीणों में क्षेत्रों में इस प्रकार के आंगनबाड़ी केंद्रों की काफी समय से मांग की जा रही थी। ताकि बच्चों को नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र में यह सुविधा मिल सके। क्योंकि गांव में जनसंख्या अधिक होने के कारण से यह आंगनबाड़ी केंद्र अब छोटे पड़ रहे थे। इसके अलावा अधिक दूरी होने के कारण से भी इन्हें लेकर परेशानी थी।

बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: सीडीपीओ

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अपने भवन बनने से बच्चों को बैठने, खेल गतिविधियों और प्रारंभिक शिक्षा के लिए निर्धारित स्थान मिलेगा। इसके अलावा अभी काफी गांव में बच्चे स्कूल व पंचायत घर जैसी जगहों पर ही यह आंगनबाड़ी केंद्र चलाए जा रहे थे। अब आंगनबाड़ी केंद्र का खुद का भवन होने के कारण से प्राइवेसी भी रहेगी और बच्चों को असुविधा भी नहीं होगी। इसके अलावा इन भवनों में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

कहीं एक तो कहीं ज्यादा बनाए जाएंगे नए भवन

चांगरोड़, तिवाला, छिल्लर, बलकरा, कादमा, गोपालवास, रामबास, मैहड़ा, रामलवास, उण, रुदड़ौल, पिचौपा कलां, खुबी ढाणी और शीशवाला गांव में एक भवन का निर्माण होगा। इसके अलावा झोझू कलां, बादल, डाढी बाना, मंदौला, बलाली, बालरोड़, बधवाना, चंदेनी, बडराई, दगड़ौली और पिचौपा खुर्द में दो-दो भवन बनाए जाएंगे।

पंचायत विभाग को मिली फाइनल मंजूरी: एक्सईएन

पंचायत विभाग के एक्सईएन हरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग को इन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की फाइनल अप्रूवल मिल चुकी है। जिसके लिए विभाग को इसका आधा बजट जारी हो गया है। इसी कारण से अब इन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ताकि इनका निर्माण कार्य समय पर पूरा करवाया जा सके और आने वाले समय इन भवनों का लाभ आंगनबाड़ी संचालकों के अलावा बच्चों को मिल सके।

हर गांव में आवश्यकता के अनुसार भवन बनाए जाएंगे

जिले के अलग-अलग गांवों में जरूरत के हिसाब से एक से चार तक आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इनमें पालड़ी और कलियाणा गांव में सबसे अधिक चार-चार भवन बनेंगे। जावा गांव में तीन, जबकि झोझू कलां, बादल, डाढीबाना, मंदौला, बलाली, बालरोड़, बधवाना, चंदेनी, बडराई, दगड़ौली और पिचौपा खुर्द सहित कई गांवों में दो-दो केंद्रों का निर्माण होगा। बाकी गांवों में एक-एक भवन बनाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News