युवक से 49,000 पार, पुलिस स्टेशन पहुँचते हुए बस ने लिया चपेट में
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर से आज सुबह 49,000 रुपए पार हो गए। बाद में पुलिस के दवारा नाकाबंदी भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर से आज सुबह 49,000 रुपए पार हो गए। बाद में पुलिस के दवारा नाकाबंदी भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सुन्दरवास निवासी कुंदन लाल जैन ने उनके नौकर कलुदास वैरागी को बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए भेजा था, वह बैंक के बाहर ही खड़े थे, इसी दौरान दो युवक आये, और उसके हाथ से पैसो की थेली लेकर भाग गए। बाद में कालूदास वैरागी ने इसकी सुचना उनके मालिक को दी, इसी दौरान मालिक ने कालुदास को बैंक से सीधा प्रतापनगर थाने पहुँचने के लिए कहा।
मालिक के कहने पर कालूदास प्रतापनगर थाने के बाहर पहुंचा, और उसी दौरान रोड पर आ रही रोडवेज बस ने कालुदास को चपेट में ले लिया। उसे एम बी चिकत्सालय ले जाया गया, जहा से उसे गीतांजलि हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया।
कालुदास की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज गीतांजलि हॉस्पिटल में जारी है। पुलिस ने भी मामला में जाँच शुरू कर दी है और बस को जब्त कर थाने में रखवा दी है।