हरियाणा के 48 सेक्टरों में 4,930 डिफॉल्टर आवंटियों को मिलेगा लाभ, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट ?

 | 
हरियाणा के 48 सेक्टरों में 4,930 डिफॉल्टर आवंटियों को मिलेगा लाभ, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने सेक्टरों के प्लॉटधारकों को राहत दी है। सालों से एडिशनल प्राइस (इनहांसमेंट) के बकाया भुगतान को लेकर मुकदमों व विवादों में फंसे आवंटियों के लिए प्राधिकरण ने विवादों से समाधान योजना की घोषणा की है। यह योजना न केवल आवंटियों के सिर से मुकदमों का बोझ हटाएगी, बल्कि उन्हें अपने लंबित बकाया का आसान और पारदर्शी तरीके से निपटारा करने का मौका भी देगी। प्रदेश के जिलों में 48 सेक्टरों में 4,930 डिफॉल्टर अलॉटी हैं।

दरअसल, कुछ आंवटी अतिरिक्त राशि के विवादों के चलते कोर्ट का द्वार खटखटाते हैं, जिससे उनके भुगतान अटक जाते हैं और प्राधिकरण का विकास कार्य प्रभावित होता है। योजना के तहत जुटाए गए फंड का सीधा इस्तेमाल HSVP की अर्बन एस्टेट्स के बुनियादी ढांचे को तेजी से विकसित करने में किया जाएगा। इससे न केवल आवंटियों के विवाद खत्म होंगे, बल्कि उनके सेक्टरों में सुविधाएं भी विकसित होंगी। वहीं, योजना के लिए 31 दिसंबर तक पोर्टल खोला गया है। सबसे ज्यादा बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और सोनीपत में डिफॉल्टर आवंटी हैं।

एडिशनल प्राइस के भुगतान में डिफॉल्टर को मिलेगा लाभ

किनके लिए है यह योजनाः यह स्कीम आवासीय, ग्रुप हाउसिंग साइट्स, संस्थागत और औद्योगिक प्लॉटों के केवल उन्हीं आवंटियों के लिए लागू होगी, जो फिलहाल एडिशनल प्राइस के भुगतान में डिफॉल्टर हैं।

किन्हें नहीं मिलेगा लाभः ऐसे आवंटी जो पहले ही ओटीएसएस, एफएफएफएसएस, एलएफएफएसएस-2021, एलएफएफएसएस-2022, वीएसएसएसएस-2024 या योजना शुरू होने से पहले ही अपना पूरा बकाया जमा करा चुके हैं, वह इसके दायरे में नहीं आएंगे।

योजना में इंस्ट्रक्शन नंबर 63 के सिद्धांतों को लागू किया

योजना के तहत अतिरिक्त राशि की गणना जोनल लेवल कमेटी द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें इंस्ट्रक्शन नंबर 63 के सिद्धांतों को लागू किया जाएगा। जिससे आवंटियों पर अतिरिक्त या गलत आर्थिक बोझ न पड़े। भुगतान की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है, ताकि डिफॉल्टर अलॉटी बिना किसी झिझक के अपना बकाया जमा कर सकें।

फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 930 हैं डिफॉल्टर आवंटी

शहर डिफॉल्टर 

अम्बाला 190 
करनाल 172
बहादुरगढ़ 770 
कुरुक्षेत्र 35
भिवानी 23 
नारायणगढ़ 4
धारूहेड़ा 5 
नारनौल 58
फरीदाबाद 930 
पलवल 74
गोहाना 47 
पंचकूला 145
गुरुग्राम 420 
पानीपत 160
हांसी 73 
रेवाड़ी 225
हिसार 332 
रोहतक 232
जगाधरी 01 
शाहबाद 6
झज्जर 35 
सिरसा 40
जींद 106 
सोनीपत 759
कैथल 88

योजना के लिए 31 दिसंबर तक पोर्टल खुला रहेगा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से विवादों से समाधान योजना का ऐलान सेक्टरवासियों के लिए किया गया है। डिफॉल्टर आवंटियों से अपील की है कि वह योजना का फायदा उठाएं। इस योजना के लिए 31 दिसंबर तक पोर्टल खुला रहेगा।

जतिेंद्र सिंह, एसडीओ, HSVP

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News