जानलेवा हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी शेरसिंह ने अपने साथियो प्रकाश, मदन गिरी, नरेश और अन्य साथियो के साथ उसके पिता खेमसिंह पर तलवार और लट्ठ से हमला जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। खेमसिंह के शोर मचाने पर उसका पुत्र, बहु और पड़ौसी ने बीच बचाव किया तो आरोपी भाग गए। लेकिन मारपीट में खेमसिंह के हाथ पैर टूट गए एवं तलवार के हमले से सर में चोट आयी। 
 | 
कोर्ट में गवाही देने से था नाराज़ , इसलिए किया हमला 

उदयपुर 8 नवंबर 2019 । शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते और आरोपियों खिलाफ कोर्ट केस में गवाही देने से नाराज़ होकर पिता खेमसिंह पर जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोप में पांच जनो को गिरफ्तार किया गया है। 

गत 4 नवंबर को प्रार्थी कैलाश सिंह ने रिपोर्ट दी थी की शाम करीब उसके घर के बाहर दुकान पर था तभी आरोपी शेरसिंह ने अपने साथियो प्रकाश, मदन गिरी, नरेश और अन्य साथियो के साथ उसके पिता खेमसिंह पर तलवार और लट्ठ से हमला जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। खेमसिंह के शोर मचाने पर उसका पुत्र, बहु और पड़ौसी ने बीच बचाव किया तो आरोपी भाग गए। लेकिन मारपीट में खेमसिंह के हाथ पैर टूट गए एवं तलवार के हमले से सर में चोट आयी। 

कोर्ट में गवाही देने से था नाराज़ 

पुलिस ने बताया की मामला आपसी रंजिश का है। कुछ समय पहले खेमसिंह ने शेरसिंह के खिलाफ एक केस में गवाही दी थी। उसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से तलवार और लट्ठ से हमला कर दिया। 

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण राम विश्नोई ने बताया की शेरसिंह पिता भंवर सिंह निवासी पालड़ी भागल, नरेश पिता प्रेमदास निवासो छोटा बेदला, सुनील पिता पृथ्वीराज निवासी बड़ी, भरत मेघवाल पिता अम्बालाल मेघवाल निवासी अर्पित काम्प्लेक्स बड़ी, गगन राज सिंह पिता अजय सिंह निवासी पालड़ी भागल को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया की मामले के शेष अभियुक्त और घटना में पर्यक्त वाहन की तलाश जारी है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News